फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: छुट्टा पशुओं को लेकर राष्ट्रीय किसान संघर्ष समिति ने दिया धरना

Tue, 17 Dec 2024 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। राष्ट्रीय किसान संघर्ष समिति ने सोमवार को छुट्टा पशुओं को लेकर तहसील में धरना दिया। धरने के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने आवारा पशुओं को गोशाला में रखने की मांग की। करीब पांच घंटे चले धरने को एसडीएम के आश्वासन पर समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को राष्ट्रीय किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारी सोमवार सुबह दस बजे करीब तहसील परिसर पहुंचे। जहां उन्होंने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर दयाल शर्मा के नेतृत्व में धरना दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि मौजूदा समय में किसान छुट्टा पशुओं से सबसे ज्यादा परेशान है। सर्दी में रात-रात भर किसान जागकर अपनी फसलों की रखवाली कर रहे हैं। फिर भी उनकी फसलें छुट्टा पशुओं से नहीं बच पा रही। छुट्टा पशु फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। इससे किसान आर्थिक रूप से कमजोर रहा रहा है। जबकि संगठन ऐसे आवारा पशुओं को गोशाला में व्यवस्थित कराने की कई बार शासन से मांग कर चुका है। इसके बावजूद भी किसानों की अनदेखी की जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अगर आवारा पशुओं को नहीं पकड़ा गया। तो संगठन आंदोलन करने पर मजबूर होगा। दोपहर तीन बजे करीब एसडीएम नीतू रानी के आश्वासन पर धरने को खत्म किया गया। इस दौरान राहुल कश्यप, संजीव राघव, शलभ शर्मा, रामेश्वर पाल, रामप्रसाद मौर्य, सुरेश सिंह, मुकेश सिंह, देश पाल मौर्य, रामपाल सिंह, ओमवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें