फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन दुकान के चयन में हंगामा, आरोप-प्रत्यारोप

Mon, 19 Dec 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंदौसी
विज्ञापन
चंदौसी में मौलागढ़ प्राथमिक विद्यालय में राशन दुकान के प्रस्ताव को लेकर हाठ उठाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौलागढ़ ग्राम पंचायत में रिक्त राशन की दुुकान के लिए रविवार को प्रस्ताव की प्रक्रिया शुरू हुई। विकासखंड बनियाखेड़ा से छह अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया शुरू की। हंगामे और आरोप प्रत्यारोप के बीच प्रक्रिया चलती रही। 
विज्ञापन


मौलागढ़ ग्राम पंचायत में ाली चल रही राशन की दुकान के लिए प्रस्ताव की प्रक्रिया शुरू हुई। पर्यवेक्षण अधिकारी जेई आरईडी जगत पाल सिंह, एडीओ कोआपरेटिव अनिल कुमार त्रिपाठी ने प्रक्रिया शुरू की। पूजा पत्नी अतुलवीर सिंह, सीमा पाल पत्नी रामकिशोर, पूनम पत्नी अशोक, यशोदा पत्नी राकेश, संध्या पत्नी उमेश और सुषमा पुत्री लीलाधर ने आवेदन किया।

चयन प्रक्रिया शुरू होते ही अपने अपने पक्ष में खींचतान शुरू हो गई। प्रत्याशियों के आवेदन की गिनती शुरू की गई। सीमा पाल पत्नी रामकिशोर के पक्ष में 822 और पूनम पत्नी अशोक के पक्ष में 78 मतों की गिनती हुई। टीम ने बाकी प्रत्याशियों के मतों को शून्य दर्शाया है। इसके बाद टीम ने सीमा पाल के नाम के प्रस्ताव के लिए प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें