फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पति की हत्या का डर बैठाकर किया दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार

Tue, 12 Dec 2023 12:43 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने एक युवक पर पति की हत्या का भय दिखाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। 30 नवंबर की घटना बताते हुए कहा है कि डर के कारण वह खामोश रही। आरोपी ने फिर परेशान किया तो पति को बताकर रिपोर्ट दर्ज कराई। युवक की गिरफ्तारी होते ही परिजनों ने एक वीडियो वायरल कर बेटे को बंद करके पीटने और अपमानित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि उसके साथ वारदात तब की गई जबकि वह गांव के बाहर मिट्टी लेने गई थी। महिला की ओर से रविवार को तहरीर दी। सोमवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद युवक के परिजनों की ओर से वीडियो जारी की गई है। वीडियो में कुछ लोग कमरे में महिला के साथ मौजूद युवक को बंद करके पीट रहे हैं। वीडियो में महिला के पैर पकड़वाए गए तथा महिला से युवक की चप्पलों से पिटाई भी कराई गई। युवक के परिजनों का आरोप है कि बेटे को मुंह में गंदगी डालकर अपमानित किया गया। जुर्माने के रूप में दस हजार देने के लिए दबाव भी बनाया।

परिजनों का कहना है कि युवक ने गुन्रौर कोतवाली में रविवार को तहरीर दी थी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।

रजपुरा थाना प्रभारी का कहना है कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी ने झूठी वीडियो तैयार कराई है। महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


वीडियो की जांच कराएंगे

एसपी कुलदीप सिंह गुनावत का कहना है कि महिला की तहरीर पर युवक पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसे गिरफ्तार किया जा चुका है। अब वीडियो सामने आया है। जिसके आधार पर युवक के महिला के साथ पकड़े जाने की बात कही जा रही है। वीडियो की जांच कराएंगे। जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें