फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुर में सो रही युवती को नशीला पदार्थ सुंघाकर किया दुष्कर्म, बनाई वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने घर में सो रही युवती को नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली। युवती के भाई ने आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में 27 दिसंबर को गांव निवासी विनोद उर्फ गुड्डू ने पड़ोस के घर में घुस गया और सो रही युवती को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली। युवती के होश में आने पर आरोपी ने दुष्कर्म की बात किसी को बताने पर जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।
युवती ने सारी बात परिजनों को बता दी। इसके बाद गांव के कुछ लोगों ने पंचायत करने की बात कही। आरोपी युवक कई दिन तक सामने नहीं आया। इसके बाद शुक्रवार को पीड़िता अपने भाई के साथ थाने गई और घटना की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर शनिवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें