फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दो युवकों ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। शहर कोतवाली क्षेत्र में शौच को गई किशोरी के साथ गांव के ही दो लोगों ने दुष्कर्म किया। इस मामले की तहरीर रविवार को कोतवाली पुलिस को दी गई है। हालांकि पुलिस ने ऐसे किसी मामले की जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण का आरोप है कि उसके मकान के आगे चार बीघा जमीन खाली पड़ी है। आठ नवंबर की रात को एक युवती की बारात आई थी। उसकी तेरह साल की बेटी बारात देख रही थी।
रात्रि करीब साढ़े आठ बजे वह खाली पड़ी भूमि की ओर शौच के लिए गई तो वहां गांव के ही दो लोगों ने उसे पकड़ लिया और खलिहान की ओर खींच कर ले गए। वहां उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

किशोरी ने शोर सुनकर दो लोग गांव के ही वहां पहुंचे तो किशोरी निर्वस्त्र थी। दोनों आरोपी किसी को बताने व रिपोर्ट लिखाने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। किशोरी व मौके पर पहुंचे दोनों लोगों ने घटना की जानकारी किशोरी के पिता को दी। रविवार तो पिता अपनी पीड़िता बेटी को लेकर कोतवाली पहुंचा। यहां पुलिस को तहरीर दी। इधर, कोतवाली प्रभारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि वह रविवार को जुलूस में लगे रहे, उनके सामने ऐसा कोई मामला नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें