बहजोई/संभल। छत पर सो रही महिला के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। महिला के शोर मचाने पर मारपीट कर आरोपी भाग गया। महिला के पति को घटना की जानकारी हुई तो वह पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाने पहुंच गया। महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
गुरुवार को दर्ज हुई रिपोर्ट में महिला का कहना है कि बुधवार की रात को वह अपनी छत पर सो रही थी। पास में 14 वर्षीय बेटा भी सो रहा था। इसी दौरान पड़ोसी युवक सुुलेहराम आया और उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। शोर मचाने पर मारपीट कर भाग गया। पीड़िता ने बताया कि उसका पति मजदूरी दिल्ली में रहकर करता है। घटना की रात को ही फोन से सूचना दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।