फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल सेमीफाइनल मैच में रामपुर टांडा की टीम ने चंदौसी की टीम को हराया

विज्ञापन
सिरसी में फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में भाग लेते चंदौसी और टांडा के खिलाड़ी। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
कस्बा सिरसी स्थित जवाहरलाल मेमोरियल इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित सिरसी फुटबॉल कप टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में रामपुर के टांडा की फुटबॉल टीम ने चंदौसी की टीम को 2-0 से पराजित कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को फुटबॉल टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल रामपुर के टांडा और चंदौसी के बीच खेला गया। बेहद रोमांचक मैच के पहले हाफ में टांडा के खिलाड़ी अमन नेगी ने पहला गोल कर अपनी टीम को एक जीरो से आगे कर दिया। मैच के दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने एक दूसरे के गोलपोस्ट पर कई मूवमेंट बनाए। इस दौरान टांडा की टीम ने छोटे-छोटे पासों के द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चंदौसी के डिफेंस को भेदकर मैच के अंतिम क्षणों में टांडा के खिलाड़ी अमन नेगी ने दूसरा गोल करके अपनी टीम को 2-0 से जीत दिला दी। मैच के मुख्य रेफरी मोहम्मद अकबर रहे। लाइन में मोहम्मद कसीम और सामिन रहे। कमेंट्री नवाब हैदर ने की। इस दौरान मोहम्मद अब्बास, इस्तेखार हुसैन, हसन मेहंदी, बब्बन, आशिक अब्बास, नादिर रजा, मुस्तफा अली, शाहिद हुसैन, अजीम जाफरी, बाबू खां, राहत जान, हसन शबी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें