फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नारद मोह के साथ शुरू हुआ रामलीला मंचन

विज्ञापन
बनियाठेर के गांव नेहटा में रामलीला के आरंभ पर पूजन करती राज्यमंत्री: स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
बनियाठेर(संभल)। गांव नेहटा में सोमवार को रामलीला का शुभारंभ माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने किया। रामलीला के पहले दिन नारद मोह का मंचन किया गया। कलाकारों ने मंचन कर दर्शाया कि भगवान विष्णु ने नारद जी का घमंड तोड़ने के लिए उन्हें वानर का मुख दे दिया।
विज्ञापन

बाहर से आए कलाकारों ने रामलीला के मंचन में दिखाया गया कि हिमालय की एक गुफा में जाकर नारद ध्यान लगाकर तपस्या में बैठ जाते हैं। इससे इंद्र का सिंहासन हिल जाता है। उनकी तपस्या भंग करने के लिए देवराज इंद्र कामदेव को भेजते हैं, लेकिन कामदेव उनकी तपस्या को भंग करने में विफल हो जाते हैं। इस बात का देवऋषि नारद को अभिमान हो जाता है। उनका घमंड समाप्त करने के लिए भगवान विष्णु अपनी माया से एक सुंदर कन्या को प्रकट कर करते हैं। इस कन्या से नारद विवाह करने का आग्रह करते हैं।
विवाह से पूर्व नारद भगवान विष्णु भगवान से उन्हें एक सुंदर रूप प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं। तब भगवान विष्णु उन्हें बंदर का मुख दे देते हैं। जब इसकी जानकारी नारद जी को होती है, तो वह भगवान को श्राप दे देते हैं। इस अवसर पर रामलीला मंडली के कलाकार सहित दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन


माखन चोरी की लीला सुन मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

सरायतरीन। गांव दिलगौरा में स्थित मां मोहन देवी आश्रम के परिसर में चल रही श्रीकृष्ण लीला के पांचवें दिन कथाव्यास ने माखन चोरी के प्रसंग का वर्णन किया। कथाव्यास हरिद्वारी महाराज ने प्रवचन करते हुए बताया कि एक दिन श्रीकृष्ण अपने सूने घर में ही माखन चोरी कर रहे थे। इतने में ही यशोदा आईं तो वह डर गए। लेकिन यशोदा मीठी-मीठी बातों से मुग्ध हो गईं और सच जानते हुए भी सोचने लगीं कि देखो मेरा नन्हा लाला कितना होशियार हो गया है। इस दौरान जयपाल यादव, मुकुट सिंह, विवेक कुमार, सचिन यादव, साहब सिंह, विजयपाल सिंह, दुष्यंत कुमार, शिवेंद्र यादव आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें