फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बबराला में नारद मोह लीलाो के साथ रामलीला का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला(संभल)। रेलवे स्टेशन के पास नगर पंचायत कार्यालय के सामने स्थित मैदान में रविवार को रामलीला समिति की ओर से रामलीला महोत्सव का शुभारंभ किया गया। मंचन के पहले दिन नारद मोह लीला का मंचन किया गया। देर रात तक चली रामलीला में वृंदावन से आए कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों को बांधे रखा।शनिवार रात रामलीला का उद्घाटन पूर्व मंत्री अजीत कुमार उर्फ राजू यादव, एएसपी अनुकृति शर्मा और चेयरमैन हर्षवर्धन वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से किया। मंचन के पहले दिन बाहर से आए कलाकारों ने दिखाया कि नारद जी की कठोर तपस्या से इंद्र का सिंहासन डगमगाने लगता है। इंद्रदेव उनकी तपस्या भंग करने के लिए अप्सराओं और कामदेव को भेजते हैं, लेकिन वे असफल रहते हैं।
विज्ञापन

अगले मंचन में दिखाया कि भगवान विष्णु अपनी माया से नारद के अहंकार को दूर करने के लिए लीला रचते हैं। दर्शकों ने पूरी प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया और तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजू यादव ने कहा कि रामलीला हमारी पुरानी परंपरा है, जो समाज को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ती है।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष संजीव वर्मा, अनिल गुप्ता, शुभम वार्ष्णेय, अरुण कुमार डिंपल, प्रशांत वार्ष्णेय, संजीव गुप्ता, अरविंद कुमार, निशांत गुप्ता, अंकित, संजीव वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें