रावण 40, कुंभकरण का कद 35 फीट
- फोटो : Amar Ujala
हरि अनंत, हरि कथा अनंता। कहहिं सुनहिं बहु विधि सब संता। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम वही हैं। उनकी कथा भी वही है लेकिन श्रीराम लीलाओं में रावण का किरदार निभाने वाले कलाकार अपनी असल जिंदगी में श्रीराम के ही परम भक्त हैं। रामलीला के मंचन में वे भले ही श्रीराम के शत्रु का किरदार निभाते हों लेकिन, लेकिन हकीकत में वे रामभक्त ही हैं।
श्री आदर्श रामलीला मंडल कर्मसिंह चौहान कमेटी हादीपुर अमरोहा की ओर से संभल जिले के सौंधन गांव में श्रीराम लीला चल रही है। यहां की रामलीला में तीरथ सिंह राणा पिछले 15 वर्षों से रावण का किरदार निभाते आ रहे हैं। वह अपनी निजी जिंदगी में श्रीराम के परम उपासक हैं और हर रोज सुबह शाम श्रीराम की पूजा करते हैं। जहां तक रावण के किरदार का सवाल है-यह तो कला है। कला प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए वह रावण का किरदार निभाते हैं।
श्री बृज विहार आदर्श रामलीला मंडल, मथुरा वृंदावन कमेटी की ओर से संभल के नगर पालिका मैदान में श्रीराम लीला चल रही है। इस रामलीला कमेटी में हरदोई निवासी मोहन पाठक पिछले 23 वर्षों से रावण का किरदार निभाते आ रहे हैं। वह अपनी असल जिंदगी में श्रीराम के परम भक्त हैं। लीला में वह राम के प्रति अपनी शत्रुता अपनी अपने किरदार को प्रभावी बनाने के लिए ही दिखाते हैं।
श्रीदेवधाम आदर्श नाट्य कला मंडल मथुरा के तत्वावधान में असमोली क्षेत्र के खासपुर गांव में श्रीरामलीला चल रही है। खासपुर की रामलीला में जगदीश सिंह पांच वर्षों से रावण का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह श्रीराम व उनके परम सेवक श्रीहनुमान के परम भक्त हैं।