फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: राम-लक्ष्मण ने किया ताड़का का वध, अहिल्या का किया उद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। वीर सावरकर नगर में चल रही श्रीराम कथा के छठे दिन सोमवार को कथा व्यास पंडित अशोक दीक्षित महाराज ने भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने शिक्षा ग्रहण करने और महर्षि विश्वामित्र के साथ वनगमन के प्रसंग सुनाए। इस दौरान राम-लक्ष्मण द्वारा ताड़का वध और अहिल्या उद्धार की कथा भी सुनाई गई।
विज्ञापन

कथा व्यास ने महाराज दशरथ के चारों पुत्रों के नामकरण का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि राम का नाम संपूर्ण विश्व का कल्याण करने वाला है। भरत का नाम त्याग की भावना जगाता है। शत्रुघ्न का नाम शत्रुओं के विनाश का प्रतीक है। लक्ष्मण का नाम संपूर्ण ब्रह्मांड के आधार और उदार प्रवृत्ति का बोध कराता है। चारों भाई वेदों के सार स्वरूप हैं। उन्होंने बताया कि चारों भाइयों ने गुरु आश्रम में जाकर विद्या ग्रहण की। कथा व्यास ने गुरु की महिमा और जीवन में उनके महत्व पर भी प्रकाश डाला।

विश्वामित्र के साथ गए श्रीराम-लक्ष्मण
महर्षि विश्वामित्र राक्षसों द्वारा यज्ञ में विघ्न डालने से चिंतित थे। उन्होंने श्रीराम और लक्ष्मण को अपने साथ ले जाने का विचार किया। इसी उद्देश्य से वे अयोध्या पहुंचे और महाराज दशरथ से दोनों पुत्रों को मांगा। पुत्र मोह में दशरथ ने पहले मना किया, लेकिन गुरु वशिष्ठ ने उन्हें कर्तव्य का बोध कराया। इसके बाद महाराज दशरथ ने दोनों पुत्रों को विश्वामित्र के साथ भेज दिया। श्रीराम और लक्ष्मण माता से आज्ञा लेकर मुनिवर के साथ चल पड़े। मार्ग में ताड़का मिली, जिसका भगवान श्रीराम ने वध कर उद्धार किया। दोनों भाइयों ने विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा की। कथा व्यास ने बताया कि जनकपुर जाते समय भगवान श्रीराम ने अहिल्या का उद्धार किया। उन्होंने गंगा स्नान भी किया। कथा आयोजन में चौधरी छत्रपाल सिंह, रामकिशोर मिश्रा, सुनील चौधरी, अभिनय चौधरी, तनिष्क चौधरी, प्रखर चौधरी, संजीत पाल, उमेश पाल सिंह, हिमांशु पाल और नरेश पाल सहित कई लोगों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें