जुनावई। क्षेत्र के गांव कादराबाद में शिकायत पर बिना परमिशन निकाली जा रही राम बरात को एसडीएम ने रुकवा दिया। गांव की संवेदनशीलता को देखते हुए एसडीएम ने रूट का नक्शा तैयार कराकर निरीक्षण किया और 23 फरवरी को राम बरात निकाली की परमिशन दी है।
जुनावई थाना क्षेत्र के कादराबाद गांव में वृंदावन के कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन दिन किया जा रहा है। शुक्रवार को दिन के समय राम बरात निकाली जानी थी। बिना परमिशन के राम बरात निकल जाने को लेकर कुछ लोगों पुलिस से मौखिक शिकायत की। साथ ही गांव में विवाद की आशंका जताई। पुलिस ने कमेटी को परमिशन के बिना राम बरात निकालने से इंकार कर दिया। सूचना पर एसडीएम रमेश बाबू, थाना जुनावई अनिल कुमार, गुन्नौर नरेश पाल सिंह, रजपुरा मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने ग्रामीण व कमेटी की मांग पर राम बरात निकालने के लिए गांव के रूट का निरीक्षण किया। इसके बाद कमेटी अध्यक्ष लाल किशन लाल, प्रेम कुमार के द्वारा राम बरात निकालने के लिए परमिशन की मांग पर 23 फरवरी को स्वीकृति दे दी है। इस मौके पर लाल कृष्ण लाल, टिंकू गुप्ता, दयाराम, प्रेम कुमार, कृष्णपाल, नवाब सिंह, प्रेमपाल सिंह आदि रहे।