फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर पांच स्थानों पर टकराए बाइक सवार, 14 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर पांच स्थानों पर टकराए बाइक सवार, 14 घायल
विज्ञापन

चंदौसी। चंदौसी व आसपास क्षेत्रों में पांच अलग-अलग स्थानों पर बाइक सवार टकरा गए। हादसों में 14 लोग घायल हो गए। इनमें सिर्फ एक बाइक सवार हेलमेट लगाए हुए था। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। इसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
हादसा-वन
थाना बनियाठेर के संभल मार्ग स्थित सराय सिकंदर पर पुलिया का निर्माण हो चुका है। मगर अभी पुलिया को यातायात के लिए नहीं खोला जा सका है। बृहस्पतिवार की साढ़े दस बजे संभल की ओर से आ रही दो बाइकें दस मिनट के अंतराल में पुलिया के ढलान पर आकर सड़क किनारे गिर गई। जिसमें एक बाइक पर सवार दंपती लीलाधर व उसकी पत्नी प्रेमवती कोतवाली क्षेत्र के गांव पतरौआ घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, दूसरी घटना में बाइक सवार एक युवती सहित तीन लोग घायल हो गए। जिसमें दीपक निवासी अशोक नगर थाना बनियाठेर, अनमोल सागर व जूली निवासी थाना इस्लामनगर शामिल है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

केस दो
बहजोई स्थित कलेक्ट्रेट सभागार से पहले स्थित चौराहे पर शुक्रवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे बाइक व टेंपो की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार नरोत्तम, उसकी पत्नी सोहन देवी, पुत्र कन्हैया निवासी गांव गवां थाना रजपुरा घायल हो गए। सोहनवती अपने भाई निवासी गांव चिड़िया भवन थाना बनियाठेर के घर से राखी बांधकर अपने घर जा रही थी। परिजन उपचार के बाद घायलों को घर ले गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
केस तीन
शुक्रवार की दोपहर साढ़े बारह बजे बनियाठेर क्षेत्र के गांव मझावली निवासी युवक मनवीर गांव चितौरा से अपने घर लौट रहा था। उधर बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव सैजनी निवासी युवक सरजीत अपनी भाई लक्ष्मी व उनके पुत्र यश कुमार के साथ अपनी भाभी के मायके जा रहा था। तभी दोपहर साढ़े बारह बजे गांव चितौरा के बाहर हादसे हो गया। घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

केस चार
शुक्रवार की शाम साढ़े पांच बजे चचेरे-तहेरे भाई राधेश्याम व रमेश चंद्र मौर्य थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मद नगर कस्बा में रिश्तेदार से वापस अपने गांव लौट रहा थे। तभी उनकी बाइक रिलायंस पेट्रोल पंप के पास मुरादाबाद हाइवे पर पलट गई। हादसे में दोनों भाई घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। बाइक सवार हेलमेट लगाए हुए था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें