फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: साईं बाबा की भक्त थीं राजरानी, उनकी स्मृति में पति ने लगवाई थीं दो प्रतिमाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। शहर के मोहल्ला कोटपूर्वी निवासी अशोक राज भंडूला और उनकी पत्नी राजरानी साईं बाबा के भक्त थे। राजरानी का निधन हुआ तो उनके पति ने उनकी स्मृति में पहली प्रतिमा वर्ष 2009 में साईं मंदिर में लगवाई थी। दूसरी प्रतिमा वर्ष 2011 में मोहल्ला ठेर स्थित शिव मंदिर में लगवाई थी। अशोक राज भंडूला के बेटे राजेश कुमार भंडूला ने बताया कि उनके पिता का निधन वर्ष 2012 में हुआ था। वह प्रतिमा लगने के बाद से प्रत्येक बृहस्पतिवार को साईं बाबा के दर्शन के लिए जाते थे। बताया कि उनके पिता और मां की साईं बाबा में गहरी आस्था थी।
विज्ञापन

राजेश कुमार भंडूला ने बताया कि उनके पिता धार्मिक प्रवृत्ति के थे। उन्होंने दूसरे मंदिर में भी प्रतिमाएं स्थापित कराई थीं। बताया कि इतने वर्ष तक शिव मंदिर में साईं बाबा की प्रतिमा लगी रही लेकिन किसी ने विरोध नहीं किया। अब अचानक से विरोध क्याें किया गया। यह बात समझ से बाहर है। कमेटी ने प्रतिमा हटाने से पहले बताया भी नहीं। अब जानकारी मिली है कि गंगा में विसर्जन कर दिया गया है। मंदिर कमेटी से जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें