फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजपुरा सीएचसी का कायाकल्प में पहला स्थान, मिला अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा का कायाकल्प में जनपद में पहला स्थान आया है। मंगलवार को अस्पताल परिसर में कायाकल्प अवार्ड समारोह आयोजित कर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने रजपुरा सीएचसी के स्टॉफ और कर्मचारियों को सम्मानित किया। साथ ही उनका उत्सावर्धन किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की टीम ने बीते दिनों जिलेभर की सीएचसी का निरीक्षण किया था। इस दौरान रजपुरा सीएचसी परिसर में साफ-सफाई बेहतर रखने, स्टॉफ और कर्मचारियों द्वारा ड्रेस कोड का पालन करने, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने व शासन की स्वास्थ्य सेवाओं को जनता के बीच पहुंचाने के लिए 79 रैंक मिली थी। जनपद में रजपुरा सीएचसी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। मंगलवार को सीएचसी परिसर में स्टॉफ और कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए कायाकल्प अवार्ड समारोह आयोजित किया गया। सीडीओ कमलेश सचान व सीएमओ डॉ तरन्नुम रजा ने सीएचसी अधीक्षक डॉ नरेश यादव व उनकी समस्त टीम को सम्मानित किया। उनका उत्सावर्धन करते हुए पुरस्कृत किया। इस दौरान एसीएमओ डॉ कुलदीप कुमार, डॉ पंकज कुमार विश्रोई, डॉ प्रशांत कुमार, सौरभ सैंगर, रोहताश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें