रविवार को हजरतनगर गढ़ी में भाकियू असली अराजनैतिक की पंचायत हुई। इसमें किसानों के मुद्दों को उठाया गया। साथ ही केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है।
भाकियू असली अराजनैतिक की पंचायत में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने केंद्र सरकार से बिजली संशोधन बिल 2022 वापस लेने, एमएसपी गारंटी कानून पारित करने, स्वामीनाथन आयोग के मुताबिक कृषि उपज का लाभकारी मूल्य बकाया गन्ना मूल्य का ब्याज सहित भुगतान करने, आवारा गोवंशीय पशुओं के आतंक से फसल सुरक्षा, किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के आश्रितों को मुआवजा आदि मुद्दों को पूरा किए जाने की मांग की।
कहा कि 13 महीने चले आंदोलन के बाद किसानों से किए गए वादे के मुताबिक केंद्र सरकार मुकर गई है और किसानों से केंद्र सरकार ने वादाखिलाफी की है। कहा कि सरकार देश के संसाधनों को बेचने में लगी है। इस दौरान अकरम खां को जिले का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया। पंचायत में स्थानीय लोगों ने भी खराब विद्युत व्यवस्था के प्रति रोष व्यक्त किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव, संजीव गांधी, आशिक रजा, दिनेश सिरोही, दलवीर चौधरी, मोहम्मद सुलेमान आदि मौजूद रहे। संचालन असलम ने किया।