राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस द्वारा गाजीपुर बॉर्डर पर हिरासत में लेने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए धनारी व कुढ़फतेहगढ़ थाने में धरना दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन पुलिस अधिकारियों को सौंपा।
रविवार को भाकियू टिकैत के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता थाना कुढ़फतेहगढ़ पहुंचे और धरने पर बैठ गए। मंडल उपाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव कहा कि संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के प्रयास किए गए। टिकैत के छोडे़ जाने के बाद पदाधिकारियों ने एक घंटा धरना देकर स्थगित कर दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन थाना अध्यक्ष को सौंपा। इस मौके पर इस मौके पर, महावीर सिंह, गुलफाम सिंह, संजीव यादव, जमुना प्रसाद, मुन्नालाल, बीकेश सिंह, पूरनलाल, जागेश्वर, शिशुपाल सिंह, करन सिंह, वीरपाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं, थाना धनारी थाने में भी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष अमर सिंह राजपूत, राकेश यादव, वीरेश यादव, दुर्गपाल कुशवाह, नाजिम, राजेश, आराम सिंह, दिनेश, मुकेश यादव, वीरेंद्र यादव, यशवीर यादव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।