फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से शहर में हुआ जलभराव, लोग परेशान

विज्ञापन
चंदौसी के मोहल्ला नखासा में भरा बारिश का पानी। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। झमाझम बारिश से नगर के अनेक स्थानों पर जलभराव हो गया। अधिक जलभराव से लोग घरों में कैद होकर रह गए। गली-मोहल्लों की सड़कों पर कीचड़ फैल गई। जिससे नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद कई दिन से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह छह बजे से शुरू हुई बूंदाबांदी दोपहर 12 बजे तक जारी रही। इसके बाद झमाझम बारिश से पूरे शहर में जलभराव हो गया। स्टेशन रोड, ईओ आवास, फव्वारा चौक, मुरादाबाद गेट, गोलागंज, एफआर रोड, संभल गेट, आवास विकास कालोनी, गोशाला रोड, माल गोदाम रोड सहित गली-मोहल्लों में बारिश का पानी भर गया। घरों के आगे पानी भरने से लोगों का बाहर निकलना बंद हो गया और नागरिक घरों में कैद होकर रह गए।
सड़कों पर भरे बारिश के पानी से गुजरने के दौरान कई स्थानों पर दुपहिया वाहन बीच में ही बंद हो गए। जिससे नागरिकों को वाहनों को हाथों से खींचना पड़ा। कोतवाली के बाहर पानी भरने से पुलिस का भी आवागमन बंद हो गया। जिससे पुलिस कर्मियों को सड़क से पानी हटने का घंटों इंतजार करना पड़ा। करीब तीन बजे जब सड़कों से पानी उतरा तो आवागमन सुचारु हो सका। सड़कों से पानी हटने के बाद नाले-नालियों की गंदगी व कीचड़ सड़कों पर फैलने से लोगों को फिर परेशानी हो उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें