फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से सड़के बनी तालाब, निकलना हुआ दूभर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। झमाझम बारिश से शहर की मुख्य सड़के तालाब बन र्गइं। जिससे लोगों का निकलना दूभर हो गया। हालांकि पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

गुुरुवार को सुबह दस बजे के बाद से बारिश शुरू हो गई। जो रुक रुक कर दिन में कई बार हुई। लोगों को गर्मी से भले ही राहत मिली हो। लेकिन, झमाझम बारिश से शहर के मुख्य मार्ग ताल तलैया बन गए। कचहरी के सामने, स्टेशन रोड, फव्वारा चौक, मुरादाबाद गेट, संभल गेट, बिसौली गेट, सीकरी गेट, सीता रोड, गोपाल मोहल्ला आदि में जलभराव होने के कारण सड़के तालाब बनी नजर आई।
कचहरी के सामने न्यायालय को आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। शहर में जलभराव होने के कारण लोग घरों में कैद होकर रह गए। बारिश के कारण रेलवे के केबिन 36 बी में भी पानी घुस गया। जिससे रेलकर्मी को कार्य करने में खासी दिक्कत हुई। जब तक शहर में स्थिति सामान्य हो पाती, दोबारा बारिश होने के कारण फिर जलभराव हो जाता है। स्कूल आने जाने वाले छात्र और छात्राओं को भी खासी परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि धान की फसल करने वाले किसानों को इस बारिश से खासा लाभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें