फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम बारिश से मिली किसानों को राहत, फसलों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/पवांसा। रिमझिम बारिश के बाद मेंथा की फसल को बड़ी राहत मिली है। मेंथा की फसल में जो कीड़ा लग रहा था, उससे निजात मिल जाएगी। अब किसानों को कीटनाशक लगाने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

आम और मक्का की फसल को भी लाभ है। कृषि विभाग का कहना है कि रिमझिम बारिश से फसलों को लाभ पहुंचेगा। यदि बारिश फसलों पर ज्यादा हो जाएगी तो नुकसान हो सकता है। इस बारिश में सबसे ज्यादा फायदा आम और मेंथा की फसल के लिए है। वहीं दूसरी ओर इस रिमझिम बारिश से किसानों के भी चेहरे खिल गए हैं। जो किसान कीटनाशक लगाने को लेकर चिंतित थे उन्हें बड़ी राहत मिली है। यह रिमझिम बारिश मंगलवार की शाम से शुरू होकर बुधवार की देर रात तक होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें