फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बारिश ने उमस से दिलाई राहत, जलभराव ने किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। शुक्रवार रात हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बारिश से तापमान में गिरावट आने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं, मुख्य मार्गों पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव के चलते सड़कों पर सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम से ही आसमान में काली घटाएं छा गईं। तेज ठंडी हवा से मौसम सुहाना हो गया। लोगों को तेज बारिश के आसार लगने लगे। रात करीब नौ बजे बिजली की गड़गड़ाहट के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। आधे घंटे की बारिश से मौसम में ठंडी आ गई और लोगों को पसीने बहा देने वाली गर्मी से राहत मिली। तो वहीं, नगर के मुख्य बाजारों में जलभराव हो गया। नाली- नाले ओवर फ्लो होने से इनका पानी सड़क पर आ गया। स्टेशन रोड, मुंसिफ रोड, कंपनी बाग, सीकरी गेट, गोलागंज आदि जगह पर डेढ़ से दो फीट तक पानी भर गया। इस दौरान पानी के बीच से गुजर रहीं बाइकें बंद हो गईं। लोग उनको पानी के बीच से होकर खींचते नजर आए। रात करीब दस बजे के बाद सड़कों से पानी उतरने के बाद लोगों की चहल पहल शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें