फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बारिश-तेज हवा से बिछी गेहूं की फसल, सब्जियों को भी नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/सरायतरीन। जिले में मौसम ने सोमवार को सुबह फिर करवट ली। आसमान में काले बादल छाने के साथ ही रिमझिम बारिश हुई। तापमान गिरने से लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। रिमझिम बारिश के साथ तेज हवा चलने पर गेहूं की फसल बिछ गई। सब्जियों की फसलों के लिए भी बारिश नुकसानदायक रही। ऐसे में किसान चिंतित होने लगे।
विज्ञापन

संभल के अलावा पवांसा, बहजोई और असमोली ब्लॉक क्षेत्र में मौसम बिगड़ने से गेहूं फसल में उत्पादन घटने की आशंका बनी हुई है। किसानों का कहना है कि बरसात और तेज हवा से गेहूं की फसल में 15 से 20 प्रतिशत नुकसान होने की आशंका है। ऐसे में औने पौने दाम पर गेहूं बेचना मजबूरी होगी। दूसरी तरफ बारिश का पानी खेतों में खीरा, लौकी, तुरई, करेला, मिर्च की फसल के लिए नुकसानदायक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें