फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और तेज हवाओं के बीच ओलों की बौछार

विज्ञापन
संभल जिले के सिरसी में ओला वृष्टि के बाद यह रहा नजारा। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
जिले में गुरुवार देर शाम से हुई तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बाद में ओले भी गिरने लगे। जिससे फसलों को भारी नुकसान हुआ है। भदरौला, हिसामपुर, ऐंजरा, सारंगपुर समेत कई गांव ऐसे हैं। जहां पर गुरुवार को रात और शुक्रवार को सुबह ओले गिरे। किसानों ने बताया कि ओले गिरने और हवा के चलने से फसलें बिछ गईं। खेतों में अस्सी प्रतिशत तक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि करीब एक घंटे में तेज बारिश के साथ कई बार ओले पड़े। इससे आलू और सरसों के पौधे खेत में गिर गए हैं। सरसों में तो फूल भी आ गया था। जो बारिश और तेज हवाओं के साथ पड़े ओले में नष्ट हुआ है। भारतीय किसान यूनियन के मंडल महासचिव चौधरी संजीव गांधी ने कहा कि उन्होंने प्रथम बैंक से फसली ऋण लिया है। उनके जैसे तमाम किसान हैं। जिन्हें फसली ऋण के फसली बीमा करना पड़ा है।
अब फसल नष्ट हुई। तो उन्हें क्षतिपूर्ति बीमा कंपनी से मिलनी चाहिए। लेकिन बैंकर्स का कहना है कि किसानों से जो प्रीमियम काटा गया है। वह अभी बीमा कंपनी को नहीं दिया गया है। प्रीमियम 31 दिसंबर तक बीमा कंपनी को जाएगा। इसलिए अभी फसलों की क्षति बीमा कंपनी से नहीं मिल सकेगी। फत्तेपुर भाऊ से सुरेंद्र कुमार ने कहा कि आलू पूरी बर्बाद हो गया है। खेतोें मे ओले पड़ने और बारिश होने से पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें