फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रेलवे चंदौसी ने बबराला ब्लास्टर को दो विकेट से हराया

विज्ञापन
शाॅट की तैयारी में बल्लेबाज। - फोटो : शाॅट की तैयारी में बल्लेबाज।
विज्ञापन
धनारी। डीपी विद्यापीठ स्कूल में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को बबराला ब्लास्टर और रेलवे चंदौसी के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें रेलवे चंदौसी के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बबराला ब्लास्टर को दो विकेट से हरा कर मुकाबला जीत लिया। मैन ऑफ द मैच शुभम को मिला।
विज्ञापन




शनिवार को डीपी विद्यापीठ स्कूल के ग्राउंड पर क्रिकेट टूर्नामेंट में बबराला ब्लास्टर और चंदौसी रेलवे के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें बबराला ब्लास्टर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बबराला ब्लास्टर की टीम 19 ओवर में 142 रन पर सिमट गई। जिसमें बल्लेबाज कुलदीप ने 32, विशाल ने 28 और इमरान ने 17 रन का योगदान दिया। रेलवे चंदौसी के गेंदबाज विमल बॉबी व अभिजीत ने दो- दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेलवे चंदौसी की टीम ने 13.4 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 144 रन बना कर मैच जीत लिया। जिसमें बल्लेबाज शुभम ने 36 व अक्षदीप ने 27 और अभिजीत ने 17 रन बनाए। बबराला ब्लास्टर के गेंदबाज विशाल ने चार और तरिमल ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

अंपायर की भूमिका अंकित गुप्ता और ललित शर्मा रहे। स्कोरिंग ऋषित ने की। इस दौरान अरविंद शर्मा, निशांत ग्रोवर, राहुल यादव, दिनेश चंद्र गुप्ता, डॉ. महावीर, सीताराम शर्मा, जेपी यादव, गुड्डू यादव आदि मौजूद रहे। रविवार का जीसीसी और निर्मित स्टार के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें