फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

687 किलोग्राम खाद्य सामग्री व मसाले किये जब्त, 390 किलोग्राम कचरी कराई नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। खाद्य विभाग एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने जिले में छापा 37 किलो मसाले, 650 किलो मैदा व सूजी जब्त की। साथ ही खराब गुणवत्ता मिलने पर 390 किलोग्राम कचरी को नष्ट करा दिया। टीम ने दस खाद्य पदार्थो के नमूने लेकर जांच भेज दिये हैं।
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम ने बुधवार को संभल के महमूद खां सराय स्थित किराना स्टोर से 19 किलो हल्दी पाउडर, 11.9 किलोग्राम धनिया पाउडर, 6.2 किलोग्राम लाल मिर्च पाउडर जब्त किया। साथ ही जांच के लिए सभी के नमूने ले लिया।
हयातनगर में बेरी से मैदा, सूजी के नमूने लिये। हयाता नगर में पापड निर्माणशाला से 350 किलोग्राम, बबराला कस्बे में रामलीला ग्राउंड के पास 40 किलो रंगीन कचरी खराब गुुणवत्ता के कारण नष्ट करा दी। दोनों के नमूने जांच के लिए ले लिये। इनके अतिरिक्त मियां सराय में एक अरहर की दाल, दलिया का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया है। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीके त्रिपाठी व अन्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें