फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता के साथ लक्कर पुलिस का छापा, दोनों बच्चों को ले गई साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। उत्तराखंड की जिला हरिद्वार थाना लक्सर पुलिस ने चंदौसी विवाहिता की ससुराल में छापा मारा तथा उसके दोनों बच्चों को बरामद कर अपने साथ ले गई। पुलिस को एसडीएम लक्सर के समक्ष पेश करना है।
विज्ञापन

जिला हरिद्वार के थाना लक्सर की आदर्श कालोनी निवासी सुनीता की शादी नवंबर 2012 में चंदौसी निवासी सरस तोमर से हुई थी। उनके एक बेटी व एक बेटा भी है। उप जिला मजिस्ट्रेट लक्सर के समक्ष उपस्थित होकर पति व ससुरालियों पर दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया था तथा दोनों बच्चों को उससे छीनने का आरोप लगाया था। उप जिला मजिस्ट्रेट लक्सर पूरन सिंह ने सुनीता की ससुराल के सर्च वारंट जारी कर दोनों बच्चों को उनके समक्ष पेश करने के आदेश दिए।
थाना लक्सर के उप निरीक्षक यशवीर सिंह ने महिला कांस्टेबल व चंदौसी पुलिस के साथ चंदौसी में सुनीता की ससुराल में छापा मारा और दोनों बच्चों को बरामद कर अपने साथ ले गई। थाना लक्सर पुलिस के उप निरीक्षक यशवीर सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर छापा मारा गया तथा बच्चों को बरामद कर लिया। उन्हें लक्सर उप जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें