संभल। राहुल गांधी जैसे लोग गमले में उगे नेता हैं और अमित शाह बरगद की तरह हैं। यह कहना है ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम का।
कल्कि महोत्सव के दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राहुल गांधी किसी का सम्मान नहीं करते। कल्कि महोत्सव के कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं के आने के सवाल पर कहा कि यह तो अपशगुन हो जाएगा। आगे कहा कि कांग्रेसियों के न आने से पाबंदी हट गई और उच्च न्यायालय ने निर्माण का रास्ता साफ कर दिया। आचार्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनहित के फैसले लिए जा रहे हैं। संवाद