फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हादसे में चार की मौत के बाद 250 वाहनों पर लगाए रेडियम टेप

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बहजोई थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर खजरा मोड़ के नजदीक शुक्रवार को रात 8 बजे बाइक को कैंटर के द्वारा टक्कर मारने में चार लोगों की मौत हो गई थी। हादसे की वजह कोहरा होने की बात सामने आई थी। इस हादसे के बाद शनिवार को जिले में पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया। जिसमें करीब 250 वाहनों पर रेडियम टेप लगाकर चालकों को नियमों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही पुलिस ने अभियान चलाया। थाना पुलिस के साथ ही यातायात पुलिस ने मुख्य चौराहों और अन्य स्थानों पर वाहनों पर रेडियम टेप लगाए। यातायात प्रभारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि संभल में चंदौसी चौराहे के अलावा हयातनगर, नखासा, गुन्नौर, रजपुर, बबराला, बनियाठेर, चंदौसी थाना क्षेत्र में बस, ट्रक, ट्रैक्टर ट्राली आदि वाहनों पर रेडियम टेप लगाए गए। जिससे कोहरे के दौरान वाहन चालकों को दूसरे वाहन दिखते रहेंगे और हादसों की रोकथाम हो सकेगी। वाहन चालकों को नियमों की जानकारी देकर उनका पालन करने के लिए भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें