फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: धूमधाम से मनाया राधाअष्टमी पर्व, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर के प्रमुख मंदिरों में राधाष्टमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। भजन गायक अग्रवाल बंधु ने भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को राधारानी की मस्ती में सराबोर कर दिया। अधिकतर मंदिरों में गणपति बप्पा के पूजन के साथ राधा-रानी सरकार का भजन कीर्तन किया गया।
विज्ञापन

मान्यता के अनुसार, राधाष्टमी के कार्यक्रम में पंचामृत मेवा की बर्फी और कढ़ी चावल का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। मोहल्ला कोटपूर्वी के प्रसिद्ध रहटवाला मंदिर में अग्रवाल बंधु अतुल-शशांक ने अपने-अपने भजनों की प्रस्तुति दी। श्री सनातन धर्म पंजाबी मंदिर और मोहल्ला ठेर के शिव मंदिर, मढ़ैया मंदिर में राधाष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया। श्री सनातन धर्म पंजाबी मंदिर में काशीपुर से आए कलाकार ने भजन सुनाकर मन मोहा। वहीं, शुक्ला आर्ट ग्रुप में भगवान श्री कृष्ण, राधारानी एवं अन्य देवी-देवताओं की झांकियों की प्रस्तुति दी। कान्हा की दीवानी बन जाऊंगी.... मैं जहां भी रहूं मुझे राधा मिले.... श्री राधे श्री राधे श्री राधे.... वृंदावन का कण-कण बोले श्री राधा-राधा आदि प्रमुख भजनों की अमृत वर्षा हुई। नगर हिंदू सभा के अध्यक्ष कमलकांत तिवारी, मुदिता गुप्ता, गुलशन चाबा, हिमांशु कश्यप, भाजपा नेता डॉ. अरविंद गुप्ता, यशराज भंडूला, अनुराग गुप्ता, नितिन गुप्ता, नवीन अग्रवाल ठेकेदार, अनुराग रस्तोगी, अंकित गुप्ता, राजीव अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें