फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: प्रथम शैल पुत्री की पूजा-अर्चना को मंदिरों में लगी कतार

Fri, 04 Oct 2024 05:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहजोई। शारदीय नवरात्र में प्रथम माता शैलपुत्री की पूजा-अर्चना को नगर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।बृहस्पतिवार को सुबह से ही रेलवे रोड स्थित मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना को श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए। देखते ही देखते मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की कतार लग गई। कतार में होकर श्रद्धालु बारी-बारी से देवी मां के दर्शन व पूजा-अर्चना कर रहे थे। इस बीच हवन-पूजन कर श्रद्धालुओं ने मन्नत मांगी। उपवास रखा। वहीं दोपहर बाद नगर के श्रीदेवधाम मंदिर समेत मां मंदिर, शीतला माता मंदिर, संतोषी माता मंदिर, काली माता मंदिर, नव दुर्गा मंदिर, चामुंडा माता मंदिर, श्रीरघुनाथ मंदिर, पंचमुखी मंदिर व ब्रह्मदेव मंदिर में महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर प्रसाद वितरण किया। इस बीच रात के समय विद्युत उपकरणों की रोशनी में नगर व ग्रामीण अंचलों के मंदिर सराबोर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें