नगर में निर्माणाधीन सड़कों की जांच के लिए पीडब्ल्यूडी टीम की पहुंची। उन्होंने सड़क में लगी इंटर लॉकिंग ईंट और हॉटमिक्स सड़क की बिटविन का नमूना लिया। दो अन्य सड़कों का अभी निर्माण भी शुरू नहीं हो सका है। टीम सैंपल को जांच के लिए भेजेगी।
चंदौसी में तीन सड़कें हॉटमिक्स व एक इंटरलॉकिंग ईंट की सड़क का निर्माण हो रहा है। मेले के निरीक्षण के दौरान चंदौसी पहुंचे डीएम ने पीडब्ल्यूडी एक्सईएन को सड़कों की जांच करने के आदेश दिए थे। बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी एक्सईएन सुनील प्रकाश व अन्य स्टाफ के साथ चंदौसी पहुंचे। उन्होंने संभलगेट पर 36 लाख की लागत से बनाई जा रही हॉटमिक्स रोड का नमूना लिया। इसमें बिटविन यानी बजरी, कोलतार किस अनुपात में मिलाया गया है, साथ ही कोलतार के स्थान पर अन्य कोई चीज को तो नहीं है। सैंपल की जांच में इसकी स्थिति स्पष्ट होगी। इसके बाद वह ब्रह्मबाजार से सीतारोड पर बिछाई गई इंटर लॉकिंग की जांच की और वहां से इंटरलॉकिंग ईंट का नमूना जांच के लिए लिया। इसके बाद टीम आवास विकास संस्कार बैली के निकट व एक अन्य सड़क की जांच के लिए पहुंचे, लेकिन अभी तक उनका निर्माण कार्य शुरू होने पर टीम वापस लौट गई।
- डीएम के निर्देश पर सड़कों की जांच के लिए गए थे। इंटरलॉकिंग व एक हॉटमिक्स रोड के निर्माण का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। दो अन्य सड़कों का निर्माण अभी शुरू नहीं हुआ है। जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी जाएगी।
-सुशील प्रकाश,
एक्सईएन पीडब्ल्यूडी संभल।