फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव खत्म होते ही महंगाई का बोझ जनता पर डालना भाजपा की पुरानी रणनीति है : सांसद बर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। चुनाव खत्म होते ही महंगाई का बोझ जनता पर डालना भाजपा की पुरानी रणनीति है। आम लोगों पर गैस की महंगाई बढ़ा दी गई है। यह देश की जनता के लिए बड़ा बोझ है। यह कहना है सपा के सांसद जियाउर्रहमान बर्क का। शनिवार को उन्होंने अपने दीपा सराय स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत की। सांसद ने कहा कि एक ही दिन में कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 993 रुपये बढ़ाए हैं। इससे आम लोगों के साथ कारोबारियों पर भी बोझ बढ़ गया है। देश की आर्थिक स्थिति इस समय चिंताजनक है। कहा कि भारत में उच्च वर्ग की संख्या बहुत कम है, जबकि बड़ी आबादी निम्न वर्ग, निम्न-मध्यम वर्ग और मध्यम वर्ग की है। इन वर्गों के लोगों को परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। आम लोगों की आमदनी कम है और खर्च ज्यादा हो रहा है। देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है। रोजगार का संकट है और सरकार बेहतर उपाय नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें