कुढफतेहगढ़ (संभल)। क्षेत्र के गांव में दुष्कर्म पीड़िता की मौत की घटना जानकारी मिलने पर दंडी स्वामी सोमानन्द सरस्वती ज्योर्तिमठ बद्रीनाथ गांव पहुंचे और पीड़िता के परिजनों को बात की। उन्हें सांत्वना दी तथा घटना के लिए पुलिस को जिम्मेदा बताया। उन्होंने घटना के संबंध में एसपी सम्भल चक्रेश मिश्र और सीओ चंदौसी दिनेश कुमार से फोन पर बात की। साथ ही दुष्कर्म पीड़िता की मौत के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व मुख्य सचिव से पीड़ित परिवार के बारे में अवगत कराने की बात की।
उन्होंने बताया कि वह पीड़ित परिवार के लिए आवास व एक सदस्य को सरकारी नौकरी, कुढ़फतेहगढ़ थाना पुलिस की शिकायत कर दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की बात करेंगे। घटना में पुलिस की लापरवाही की शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे। ग्रामीणों से कहा कि इस तरह का जघन्य अपराध करने बाले आरोपियों का बहिष्कार करना चाहिए। जिसके चलते अन्य कोई अपराधी बहन बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ न कर सके ।