फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, चार लाख बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। रविवार को जनपद में पल्स पोलियाे अभियान की शुरुआत पीएमश्री विद्यालय पाठकपुर ब्लॉक बहजोई से किया गया। सीडीओ गोरखनाथ भट्ट ने जीरो से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की। 397518 बच्चों का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि भारत भले ही पोलियो मुक्त हो चुका है, लेकिन पड़ोसी देशों में अभी भी इसके मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में हमारे बच्चों की सुरक्षा के लिए यह सुरक्षा चक्र बनाए रखना बेहद जरूरी है।
जानकारी के अनुसार जनपद के 1448 पोलियो बूथों पर दवा पिलाई गई। इसके बाद छूटे हुए बच्चों के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर (डोर-टू-डोर) पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। जनपद में मोबाइल एवं ट्रांजिट टीमें गठित कर ईंट-भट्टों, निर्माण स्थलों, बस स्टेशनों और रेलवे स्टेशनों जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है और सभी बूथों पर वैक्सीन की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कोल्ड चेन का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्य में अध्यापक, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा बहुओं और स्वास्थ्य विभाग की टीमों को तैनात किया गया है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. पंकज कुमार विश्नोई ने बताया कि इस अभियान में 0-5 वर्ष के 397518 बच्चों का लक्ष्य रखा गया है। जिस के लिए 1448 बूथ, 854 हाउस टू हाउस टीमें, 123 ट्रांजिट टीमें एवं 36 मोबाइल टीमें लगाई गई हैं।
इस अवसर पर बीएसए अल्का शर्मा, डा. मनमोहन शर्मा चिकित्सा अधीक्षक बहजोई, संजीव राठौर जिला कार्यक्रम प्रबंधक, एमएल पटेल, विनोद वार्ष्णेय, लवली सक्सेना, मो.अनस, अध्यापक, एएनएम, आशा एवं आंगनबाड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें