फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रही हिंसा के विरोध में जनाक्रोश मार्च निकाला

Mon, 12 Aug 2024 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हो रही हिंसा की घटनाओं से हिंदू संगठनाें में खासा रोष है। शनिवार को चंदौसी में जन आक्रोश रैली निकालकर केंद्र सरकार से हिंसा में हस्तक्षेप करने की मांग की गई।
विज्ञापन

सनातनी सेवक संघ व सर्व दलीय हिंदू संगठन के कार्यकर्ता रविवार को चंदौसी के गांधी पार्क में एकत्र हुए। यहां से बांग्लादेश में हो रही हिंसा के विरोध में जनाक्रोश मार्च निकाला। जनाक्रोश मार्च फव्वारा चौक से शुरू होकर मुरादाबाद गेट, हुसैनी बाजार, घंटाघर, फड़याई बाजार, ब्रह्म बाजार, घास मंडी, बड़ा बाजार होते हुए पुनः गांधी पार्क में पहुंचकर संपन्न हुआ। हिन्दू नेता कौशल किशोर ने कहा कि बांग्लादेश देश में जिस प्रकार हजारों हिन्दुओं पर जेहादियों ने बर्बरतापूर्ण अत्याचार किया है। वह निंदनीय है। केंद्र सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग की गई। साथ ही बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से भी ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करने और जान-माल की सुरक्षा के लिए उचित बंदोबस्त करने का आग्रह किया। कहा कि भारत सरकार बांग्लादेश में हिंदू, बौद्ध आदि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास करे। इस दौरान राजेश शंकर राजू, मंजू दिलेर, राजकुमार ठाकरे, डाॅ. विशाल चौहान, विकास कुमार, कपिल दीवाना, अर्चित अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, मुदित गर्ग आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें