फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: काली पट्टी बांधकर नई पेंशन स्कीम का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। ऑल टीचर्स एंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर जनपद के कर्मचारी एवं शिक्षकों द्वारा अपने कार्य स्थल पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया गया।
विज्ञापन


पुरानी पेंशन बहाली मंच के जिला महामंत्री नईमुद्दीन अली ने बताया की पहली अप्रैल 2005 को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों व कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बंद कर दी गई और नई पेंशन स्कीम लागू कर दी गई थी, जो की शेयर बाजार पर आधारित स्कीम है। इससे शिक्षकों और कर्मचारी की सेवानिवृत्ति पर न्यूनतम पेंशन 2000-3000 के आसपास बनती है। ऐसे में इतनी कम धनराशि में इस महंगाई के दौर में गुजारा होना मुश्किल है। इसको लेकर जनपद के सैकड़ों शिक्षकों व कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर नई पेंशन स्कीम एनपीएस का विरोध जताया।

जनपद के आठ ब्लॉकों के शिक्षकों की टीचर्स प्रीमियर लीग टूर्नामेंट चंदौसी में पंडित हनुमान ग्राउंड में चल रही है। इस लीग मैच में रॉयल स्ट्राइकर्स और मास्टर्स ब्लास्टर के खिलाड़ियों ने भी विरोध जताया। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव, प्रदीप चौधरी, मोहम्मद उमर, नईमुद्दीन अली, रुकमेश चाहल, डॉ. धर्मवीर, मंजीत मोहन, विशेष वार्ष्णेय, नसीम अहमद, राहुल यादव,चौहान सिंह, दीपक सिंह, उमेश यादव आदि ने विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें