संभल जिले के चंदावली में अपनी मांगों को लेकर काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन करते माध्यमिक शिक्षक।
- फोटो : SAMBHAL
संभल। तहसील के गांव चंदावली स्थित चंदावली इंटर कालेज में शुक्रवार को शिक्षकों ने शिक्षण कार्य काली पट्टी बांधकर किया। यह विरोध उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर किया गया है। सभी शिक्षकों ने 21 जनवरी को सामूहिक अवकाश कर जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। दरअसल शिक्षा सेवा चयन आयोग अधिनियम की धारा 21 को हटाकर धारा 18 लागू करने का प्रस्ताव विधानसभा में पारित किया गया है।
धारा 21 में शिक्षक प्रबंधन तंत्र के पूरी तरह अधीन नहीं है। जबकि धारा 18 लागू होने से शिक्षक प्रबंधन तंत्र के पूरी तरह अधीन हो जाएंगे। ऐसा होने से शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसलिए शिक्षक संघ विरोध कर रहा है। नवंबर में आंदोलन की तैयारी की गई। जिसमें तय हुआ कि पहली जनवरी से सभी शिक्षक काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे। और 21 जनवरी को मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।