फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में उतरे कांग्रेसियों को हिरासत में लेकर पुलिस ने किया नजरबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के मूल्य में हो रही वृद्धि के विरोध में सड़क पर उतरने की तैयारी में लगे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। शहर अध्यक्ष को घर पर ही नजरबंद कर दिया। कार्यकर्ता पहुंचे तो उन्हें भी हिरासत में लेकर नजरबंद कर दिया। इससे कांग्रेसियों में आक्रोश पनप गया। उन्होंने सरकार पर मनमानी चलाने का आरोप लगाया और लोकतंत्र के अपमान किए जाने की बात कही।
विज्ञापन

दरअसल, हाईकमान के निर्देश पर सोमवार को कांग्रेसियों ने महंगाई के विरोध में बैलगाड़ी से बहजोई पहुंचकर विरोध जताने की योजना बनाई थी। कार्यकर्ता आलम सराय मोहल्ले से मुख्यालय की ओर रवाना होते उससे पहले ही पुलिस पहुंच गई। शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद को नजरबंद कर दिया गया। अन्य कांग्रेस जब पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और कांग्रेस कार्यालय में नजरबंद कर दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। महंगाई बढ़ाकर लोगों की कमर तोड़ दी। अब इसके विरोध में कांग्रेसी आए तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया। कांग्रेस आम जनता पर महंगाई का बोझ पड़ने नहीं देगी। वह इसके विरोध में आंदोलन करेगी। इस दौरान शिवकिशोर गौतम, वरीद वारसी, आरिफ, फुरकान कुरैशी, जीतपाल सिंह, डा.सलाउद्दीन, रईस अहमद, नासिर, आकिल, चंद्रपाल, अकील अहमद, वाहिद, मिस्त्री याकूब, गुलशन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें