फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने किसानों की समस्याओं को विधानसभा में उठाने की मांग की

विज्ञापन
संभल में शहर विधायक इकबाल महमूद के घर के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। नगर विधायक नवाब इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल को कांग्रेसियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें समस्या के निदान की मांग उठाई है। दरअसल कांग्रेस पार्टी किसान जन जागरण अभियान चला रही है। जिसमें किसानों की कई समस्याओं को लेकर मांग पत्र भरवाए जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी किसानों को मुआवजा देने की सरकार से मांग करेगी। तहसील और जिला मुख्यालयों पर घेराव किया जाएगा। इसी क्रम में विधायक को संबोधित ज्ञापन सौंपा है। जिससे किसानों की समस्याओं को विधानसभा में उठाया जा सके।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तौकीर अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर विधायक को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कहा गया है कि क्षेत्रीय किसान आवारा गोवंशीय पशुओं से परेशान हैं। फसलों को नुकसान हो रहा है। इसलिए गो आश्रय स्थल बनाए जाएं और फसलों की रखवाली के लिए भत्ता दिया जाए। कृषि लागत बढ़ गई है। जिसको कम कराया जाए।
गन्ना की फसल का दाम बढ़ाया जाए। कर्ज माफी पूर्ण रूप से की जाए। ओलावृष्टि और बारिश से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा दिलाया जाए। कांग्रेस शासित सरकारों की तर्ज पर किसानों को फसलों में बोनस की व्यवस्था की जाए। इन सभी समस्याओं को विधानसभा में उठाकर निस्तारण कराने की मांग की। इस दौरान हिलाल अख्तर, शिव कुमार गौतम, डा. सलाहुद्दीन, अकील अहमद, फुरकान कुरैशी, आरिफ तनवीर, अख्तर कस्सार, मोहम्मद अनसार, सुबहानी, अनजार, मोहम्मद आसिफ, आनंद कुमार, स्वतंत्र सूर्यवंशी, जीतपाल, तौफीक, असलम, बिट्टन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें