फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने किया विरोध-प्रदर्शन कर बजाई थाली और ताली

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्घि के विरोध में कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन किया। थाली और ताली बजाकर विरोध जताया। सरकार से महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की गई। बुधवार को पुरानी तहसील के प्रांगण में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ओर से धरना-प्रदर्शन किया गया। शहर अध्यक्ष आरिफ खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। थाली बजाकर विरोध किया।
विज्ञापन

कांग्रेसियों का कहना था कि देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है। सरकार सो गई है। महंगाई की ओर से सरकार ने ध्यान हटा लिया है। तमाम दावे सरकार कर रही है लेकिन सब हवा हवाई हैं। हकीकत कुछ और है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। जनता को राहत दिलाने के लिए महंगाई पर अंकुुश लगाया जाए। इस दौरान हाजी अशरफ अंसारी, डा.अमित उठवाल, डा.सलाउद्दीन सैफी, मिस्त्री आकिल, अभिषेक, सरफराज, विवेक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें