चंदौसी। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने मानदेय भुगतान व ईपीएफ की मांग लेकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही ईओ ज्ञापन देकर मानदेय का भुगतान न होने पर शनिवार से आंदोलन की चेतावनी दी है। कहा कि कार्य बहिष्कार कर हड़ताल करेंगे।
ज्ञापन में कहा कि कर्मचारी जनवरी 2022 से लगातार काम कर रहे हैं। पर शुरुआत के 5- 6 महीने को छोड़कर कभी भी समय पर उनका मानदेय नहीं दिया गया। वह बार-बार वेतन के लिए हड़ताल पर जाना पड़ा। उसके बाद थोड़ा बहुत भुगतान कर उन्हें फिर काम पर बुला लिया जाता है। जब प्रशासन के पास कार्यभार था, उस समय भुगतान समय पर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जुलाई माह का वेतन अभी तक नहीं दिया गया। परिवार के पालन पोषण में दिक्कत आ रही है। उन्होंने वेतन मिलने पर शनिवार से हड़ताल करने और कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। इसकी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी। विरोध प्रदर्शन करने वालों में सोनू बाबू, शिवम कुमार, नितिन, राहुल, वासु कुमार, दिनेश, प्रीतम, मानव, शालू, ऋतिक, अशोक आदि थे