बबराला। गुन्नौर क्षेत्र में की जा रही अंधाधुंध बिजली कटौती के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को तहसील परिसर में एकत्रित होकर विरोध जताया तथा समस्या के समाधान के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि जिलाध्यक्ष मोहम्मद कासिम खान ने बताया कि
प्रदेश सरकार द्वारा 24 घंटे बिजली सप्लाई देने के दावे कर रही है। इसके बावजूद गुन्नौर क्षेत्र में मात्र आठ-नौ घंटे ही बिजली आ रही है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग द्वारा अनावश्यक रूप से किसान एवं आम लोगों को परेशान किया जा रहा है।
बिना किसी कारण के बिजली कटौती करना, ट्यूबवैल वालों के चालान काटकर जबरदस्ती परेशान किया जा रहा है। उन्होंने समस्या समाधान की मांग की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मोहम्मद कासिम, ओमपाल सिंह यादव, सुखबीर सिंह, गीत कुमार, हरिओम सिंह, महेंद्र सिंह, हृदेश कुमार, हरि ओम तूफानी आदि रहे।