फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कुएं का नाम और स्वरूप बदलने के विरोध में दिया धरना

Mon, 01 Jul 2024 05:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। विहिप और बजरंग दल ने रविवार को एसडीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर सिरसी के मोहल्ला सादक सराय में कुएं का स्वरूप और नाम बदलने का विरोध जताया। मामले में तीन दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष कौसर अब्बास ने मोहल्ला सादक सराय दालान में सौंदर्यीकरण कराने के नाम पर कुएं का स्वरूप और पहचान बदलकर फव्वारा लगाकर स्टील की रेलिंग कराने के बाद तालाबंदी कर दी है। इतना ही नहीं पिछली बार मामले की शिकायत करने वाले लोगों को अपमानित भी किया। इससे कस्बे का माहौल खराब हुआ है। माहौल खराब करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अमित वार्ष्णेय, विंटू, महेंद्र स्वामी, संतोष गुप्ता, दिनेश कुमार, विमल सैनी, सिद्धार्थ गुप्ता, शिवशंकर, दीपक, राजेश गुप्ता, मुकुल, विवेक, विजय चौधरी आदि रहे।
वर्जन
सिरसी के कुआं प्रकरण में कार्रवाई की जा चुकी है। अब गलत विरोध किया जा रहा है। रास्ता बाधित करने वालों को चिह्नित करने के लिए संभल कोतवाल को निर्देश दिए हैं। -विनय कुमार मिश्र, एसडीएम, संभल।
विज्ञापन

फव्वारा चौक पर लगी नेम प्लेट बोर्ड की सहमति से हटा दी है। अब कुछ बाहर के लोग माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। सभी धर्म के लोगों की भावनाओं का सम्मान हम करते हैं। -कौसर अब्बास, चेयरमैन, सिरसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें