फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस में महिला पर प्राणघातक हमले में न्याय को लेकर वाल्मीकि समाज ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। अलीगढ़ मंडल के जिला हाथरस के थाना चंदपा के एक गांव में आरोपियों की ओर से दुष्कर्म की कोशिश में विफल होने पर वाल्मीकि समाज की एक महिला पर प्राणघातक हमले को लेकर समाज के लोगों में रोष है। स्थानीय वाल्मीकि समाज के लोगों ने पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र बादशाह व चेतन कुमार बौबी के साथ कलक्ट्रेट पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर डीएम से मिले और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे वाल्मीकि समाज के लोग कलक्ट्रेट पर पहुंचे और प्रदर्शन कर जिलाधिकारी दफ्तर पर ज्ञापन सौंपा। इसमें समाज के लोगों का कहना था कि वाल्मीकि समाज की महिला पर प्राणघातक हमला कर आरोपियों ने रीढ़ की हड्डी तोड़ दी और पूरे मामले में महिला बयान न दे सके, इसलिए उसकी जीभ भी काट दी। इस प्रकार के जातीय उत्पीड़न को लेकर गंभीरता दिखाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। यदि पीड़ित महिला के मामले में न्याय नहीं किया गया तो समाज के लोग सड़क पर उतर आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे। ज्ञापन में शिवम राजौरिया, विमल वाल्मीकि, अंकित, शशिकांत, बाबू व कृष्ण वाल्मीकि आदि के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें