आर्य समाज रोड स्थित एक अल्ट्रासाउंड केंद्र के लाइसेंस को निरस्त करने की मांग को लेकर समिति का धरना दूसरे भी जारी रहा। शनिवार को धरने में समिति के अध्यक्ष महंत भगवान ने बताया कि जब तक अल्ट्रासाउंड केंद्र का लाइसेंस निरस्त व फर्जी रिपोर्ट बनाने वाले डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होता तब तक समिति का धरना जारी रहेगा। इस दौरान विनोद, चौधरी हरपाल सिंह, चंद्रप्रकाश, ओमप्रकाश, अरूण कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद