फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिखों ने ननकाना साहिब पर हुए पथराव का विरोध किया

विज्ञापन
ननकाना साहिब पर पथराव की घटना के विरोध में संभल में उप जिलाधिकारी ज्ञापन देते सिख समुदाय के लोग। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। ननकाना साहिब पर हुए पथराव का संभल के सिखों ने विरोध किया है। विहिप की पहल पर सिखों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम संबोधित है। ज्ञापन में ननकाना साहिब पर हुए पथराव में दोषी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए पाकिस्तान की सरकार को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। साथ ही कहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की सरकार पर दबाव बनाया जाए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो।
विज्ञापन

सिख समाज के सम्मान और उसकी पूजा स्थलों की सुरक्षा के लिए भारत सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसे प्रयास करे जिससे सिखों के धर्म स्थलों को कोई खतरा न होने पाए। ज्ञापन देने वालों में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार के प्रबंधक और उनकी कमेटी के सदस्य शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें