संभल। समाज हित संरक्षण समिति के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय पर गन्ना मूल्य में 20 रुपये की बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन किया। कहा कि गन्ना मूल्य 470 रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिए था पर 20 रुपये बढ़ाकर किसानों के साथ सरकार ने अन्याय किया है। इस संबंध में सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
पदाधिकारियों ने कहा है कि सरकार ने गन्ना मूल्य मात्र 20 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया है, जो किसानों के साथ अन्याय है। बीते सत्र में जब चीनी मिलें बंद हुई थीं, तो एक क्विंटल चीनी का मूल्य 3200 रुपये था। जबकि आज 4200 रुपये है। जिस तरह से चीनी के दाम बढ़े। ऐसे ही सरकार को गन्ना मूल्य कम से कम 450 रुपये क्विंटल घोषित करना चाहिए था। साथ ही कहा कि या तो सरकार गन्ने का मूल्य 470 रुपये करें या फिर चीनी को मूल्य 3200 रुपये प्रति क्विंटल कराए। ताकि किसानों को महंगी चीनी न खरीदनी पड़े। इस दौरान महंत भगवानदास शर्मा, जय सिंह, हरकिशोर शर्मा, जोगेंद्र, संजीव शर्मा, चंद्रप्रकाश आदि रहे।