फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: तालाब पाटने का विरोध, मुख्यमंत्री से शिकायत कर कार्रवाई की मांग

Wed, 19 Jun 2024 06:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
मढ़न (संभल)। असमोली ब्लॉक के गांव मालपुर मिलक उर्फ मल्लुपुरा के ग्रामीणों ने सरकारी तालाब को पाटने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की है। ग्राम प्रधान का भी कहना है कि जो तालाब पाटा जा रहा है वह सरकारी है और दशकों से गांव के पानी की निकासी तालाब में होती रही है। ग्रामीणाें का आरोप है कि दस्तावेज में घपलेबाजी कर तालाब की श्रेणी को बदला गया है। इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

गांव मालपुर मिलक उर्फ मल्लुपुरा में करीब 40 बीघा का तालाब है। इस तालाब को ग्रामीण सरकारी बता रहे हैं। साथ ही मुख्यमंत्री व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को भी शिकायती पत्र देकर जांच कराने की मांग कर रहे हैं। गांव निवासी इस्तेखार का कहना है कि गांव का पानी इस तालाब में जाता है। तालाब को कुछ समय पहले कुछ लोगों ने पाटने का काम शुरू किया जिसका विरोध किया गया। इसके बाद काम तो रूक गया लेकिन पुलिस और प्रशासन के अधिकारी ग्रामीणों को धमका रहे हैं। बुजुर्ग फरमूद का कहना है कि गांव जब से बसा है तब से ही इस तालाब में पानी जाता है। कुछ लोगों ने गलत दस्तावेज के आधार पर अन्य लोगों को बेच दिया। प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

तालाब सरकारी है। इसके दस्तावेज भी हमारे पास हैं। लेखपाल हर बार गलत रिपोर्ट लगा देते हैं। इसकी सही से जांच की जाए तो हकीकत सामने आ जाएगी। इस तालाब को कब्जा मुक्त कराया जाए। यही लड़ाई पूरा गांव और हम लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

मोहम्मद इकबाल, ग्राम प्रधान, मालपुर मिलक उर्फ मल्लुपुरा।

कोट
जिस तालाब को ग्रामीण सरकारी बता रहे हैं वह निजी संपत्ति है। इसके दस्तावे भी मेरे द्वारा देखे गए हैं। ग्रामीण अलग अलग न्यायालयों में तीन बार केस भी हार चुके हैं। ग्रामीणों का दावा गलत है। इसकी जांच कई बार की जा चुकी है।
विज्ञापन

विनय कुमार मिश्र, एसडीएम, संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें