फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूलों की मनमानी न रुकी तो आमरण अनशन

Sat, 02 Apr 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
विज्ञापन
चंदौसी के फब्बारा चौक पर निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन करते युवा व्यापारी
विज्ञापन
निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को फव्वारा चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रशासन की चुप्पी पर हैरत जताते हुए आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


युवा व्यापारियों के विरोध के बावजूद ना तो निजी स्कूलों की मनमानी थमी है और ना ही जिला प्रशासन की कुंभकर्णी नींद टूटी है। शुक्रवार को अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने नगराध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय (अन्नू) की अगुवाई में निजी स्कूलों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

नगराध्यक्ष अन्नू ने कहा कि निजी स्कूल संचालक संचालक अपने स्कूल की चमक दमक दिखाकर अभिभावकों को मनमाने तरीके से लूटते आ रहे है। कहा जरूरत पड़ी तो स्कूलों की मनमानी के खिलाफ आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदर्शन में रजत रस्तौगी, हर्षवर्धन मोंटी, राजू चड्ढा, संजीव अग्रवाल, अजय अग्रवाल, सुशील छोटू, रोहित यादव, विपिन चौहान, टीटू गुप्ता, आजम खां, राजीव सक्सैना, निखिल शर्मा, शोभित शर्मा, किशनपाल, बलवीर यादव, राकेश प्रजापति, नीले साहनी ने भाग लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें