संभल। संभल के लिए स्थाई बस अड्डा और चंदौसी में बस डिपो बनाए जाने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिलाधिकारी की ओर से प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। मंजूरी मिलने का इंतजार है। मंजूरी मिले तो जिले के लिए यह बड़ी राहतभरी खबर रहेगी। संभल में किराए के जर्जर भवन में बस अड्डे का संचालन होता है।
बारिश के मौसम में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिला बने हुए करीब 12 वर्ष होने को हैं लेकिन जन सुविधाओं का जिले में अभी तक टोटा है। चंदौसी में जो रोडवेज बस अड्डा है वह कम जगह होने के कारण अव्यवस्था का शिकार होता है। जाम की समस्या और रोडवेज बसों के आने जाने में समस्या होती है। चंदौसी को बस डिपो बनने और संभल में रोडवेज बस अड्डा बनने से आम लोगों को भी राहत मिलेगी।